Home / Tag Archives: सुभद्रा योजना

Tag Archives: सुभद्रा योजना

नयागढ़ से मुख्यमंत्री ने जारी की सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त

1.03 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंची ₹5,163 करोड़ से अधिक की राशि नयागढ़ जिले के 2.33 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल 27 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाकर ओडिशा देश में पहले स्थान पर: मुख्यमंत्री जल्द स्थापित होगी नयागढ़ चीनी मिल, शुरू होगा बृत्तांग सिंचाई परियोजना का काम भुवनेश्वर, रक्षाबंधन के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नयागढ़ जिले के लाठीपड़ा में सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त वितरित की। इस अवसर पर राज्य के 1 करोड़ 3 लाख 26 हजार 162 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹5,163 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। इसमें नयागढ़ जिले के 2 लाख 33 हजार 585 लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक भाई अपनी बहन को उपहार देता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के शासन प्रमुख के रूप में रक्षाबंधन के अवसर पर सुभद्रा सहायता प्रदान करना उन्हें एक भाई का कर्तव्य निभाने जैसा अनुभव करा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभद्रा योजना केवल आर्थिक सहायता देने का अवसर नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक और राज्य की आधी आबादी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना ही सशक्तिकरण नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं लेने का अधिकार देना वास्तविक सशक्तिकरण है। IIM संबलपुर और भारतीय स्टेट बैंक की सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 80 प्रतिशत महिलाएं सुभद्रा सहायता राशि का उपयोग केवल दैनिक जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा, व्यवसाय और विकास संबंधी गतिविधियों में कर रही हैं। वहीं, 87.19 प्रतिशत लाभार्थियों ने सुभद्रा योजना को बेहद उपयोगी बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बैंक खाते के बैलेंस और मासिक खर्च में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने नयागढ़ की रंजुबाला और सौदामिनी नंद, गंजाम की गौरी साहू, सुबर्‍णपुर की भारती जगदल और कोरापुट की आरती खोसला जैसी महिला उद्यमियों की सफलता को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गठित ‘वुमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, बाजार से जोड़ने की सुविधा और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से पहले ही 27 लाख ‘लखपति दीदी’ तैयार कर ओडिशा देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने महिला केंद्रित विभिन्न योजनाओं और राज्य बजट में महिलाओं के लिए ₹1,22,764 करोड़ के ऐतिहासिक प्रावधान का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के 17 सितंबर को होने वाले 76वें जन्मदिन के अवसर पर लोगों से दीप जलाकर उनके लिए आशीर्वाद की कामना करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नयागढ़ जिले के 2 लाख 33 हजार 585 पात्र लाभार्थियों को पांचवीं किस्त के रूप में ₹116.80 करोड़ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार के सहयोग से जल्द ही नयागढ़ चीनी मिल की स्थापना के साथ बृत्तांग सिंचाई परियोजना का काम भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा कि सुभद्रा योजना ने राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में योजना के सफल क्रियान्वयन की सराहना की। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने कहा कि सुभद्रा महिलाओं के सपनों, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि योजना ने महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने और उद्यमी बनने के नए अवसर प्रदान किए हैं। पुरी के सांसद डॉ. संबित पात्र ने निर्धारित समय से पहले ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। कंधमाल के सांसद सुकांत पाणिग्राही ने कहा कि मातृशक्ति के जागरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केओंझर और गंजाम जिलों की सफल सुभद्रा लाभार्थियों तथा प्रशिक्षित लाभार्थियों से संवाद किया

Read More »

सुभद्रा योजना: रक्षाबंधन पर एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगी पांचवीं किस्त

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी सुभद्रा योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को पांचवीं किस्त की राशि 28 अगस्त …

Read More »

रक्षाबंधन पर जारी होगी सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त

       25 जुलाई तक लंबित सत्यापन पूरा करने के निर्देश भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी महिला कल्याण योजना …

Read More »

सुभद्रा योजना में छूटी 1.23 लाख महिलाओं को मिला लाभ

   लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 61 करोड़ की राशि ट्रांसफर     नई आवेदनों की संख्या 3.26 लाख …

Read More »

सुभद्रा योजना में चौथी किस्त से वंचित 1.23 लाख महिलाओं को आज मिलेगा पैसा

    उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने किया ऐलान     पहले छूट गईं लाभार्थियों की सूची तैयार कर भुगतान भुवनेश्वर। …

Read More »

सुभद्रा योजना पंजीकरण अवधि बढ़ने के आसार

    तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए पांच दिन का विस्तार संभव भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी सुभद्रा योजना के …

Read More »

सुभद्रा योजना के लिए नया पंजीकरण 1 अप्रैल से होगा शुरू

    2026-27 के लिए केवल नए आवेदकों से स्वीकार होंगे आवेदन     हर लाभार्थी को मिलेगा 10,000 रुपये …

Read More »

सुभद्रा योजना से महिलाओं की बचत में 45% की बढ़ोतरी

   एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में खुलासा     खर्च, बैंक बैलेंस और घरेलू वित्तीय मजबूती में बड़ा सुधार भुवनेश्वर। ओडिशा …

Read More »

18 हजार या उससे अधिक छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राएं ‘सुभद्रा योजना’ से बाहर

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

 महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की स्पष्ट गाइडलाइन पात्रता जांच के लिए विभागों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट भुवनेश्वर। …

Read More »

पूर्व सुभद्रा योजना लाभार्थियों को 60 वर्ष के बाद ही मिलेगी पेंशन

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

   उम्र को लेकर सरकार ने किया स्पष्ट नियम     आयु पूरी होने के बाद दोबारा करना होगा आवेदन …

Read More »

Responsive WordPress Theme Freetheme wordpress magazine responsive freetheme wordpress news responsive freeWORDPRESS PLUGIN PREMIUM FREEDownload theme free