-
30 सितंबर को पुरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर विशेष चर्चा
भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रीय हिंदू संगठन, ओडिशा प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनीति मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन के केंद्रीय कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों, दायित्वों और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय निर्णायक मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता अभयानंद मिश्र ने भी उपस्थित रहकर अपने विचार रखे और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में आगामी 30 सितंबर को पुण्य नीलाचल धाम पुरी में आयोजित होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनीति मुंडा ने राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्देश्य, आयोजन और तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी निष्ठा, एकता और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आशा व्यक्त की गई कि पुरी धाम में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन संगठन की आगामी कार्ययोजना और गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाएगा।
बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी योजनाओं के संबंध में विचार प्रस्तुत किए। सभी के सक्रिय सहयोग और समन्वय से बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन महाराणा, जगन्नाथ परिड़ा, दीपक स्वाईं, देवाशीष सामंतराय, सुशांत कुमार मिश्र, टाइफून दास, सौदामिनी सामल और नमिता माझी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। अंत में केंद्रीय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जनरल दीनबंधु षडंगी ने बैठक को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
