Home / Odisha / सुभद्रा योजना में चौथी किस्त से वंचित 1.23 लाख महिलाओं को आज मिलेगा पैसा

सुभद्रा योजना में चौथी किस्त से वंचित 1.23 लाख महिलाओं को आज मिलेगा पैसा

  •     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने किया ऐलान

  •     पहले छूट गईं लाभार्थियों की सूची तैयार कर भुगतान

भुवनेश्वर। ओडिशा में सुभद्रा योजना की चौथी किस्त से वंचित करीब 1.23 लाख महिलाओं को अब 4 मई को वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि कुल 1,23,849 ऐसी लाभार्थी महिलाएं, जिन्हें पहले चौथी किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें अब योजना का लाभ दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे उन महिलाओं की पहचान करें, जो विभिन्न कारणों से 8 मार्च को जारी चौथी किस्त से वंचित रह गई थीं। इसके बाद ऐसे सभी लाभार्थियों की सूची तैयार की गई।

महिला दिवस पर हुआ था बड़ा वितरण

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सुभद्रा योजना की चौथी किस्त जारी की गई थी। इस दौरान राज्य की 1.02 करोड़ से अधिक महिलाओं को कुल 5,000 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई थी। अब छूटे हुए लाभार्थियों को शामिल कर सरकार योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …