Home / Odisha / नीलमाधव मंदिर के विकास योजनाओं की हरिचंदन ने की समीक्षा

नीलमाधव मंदिर के विकास योजनाओं की हरिचंदन ने की समीक्षा

  •     संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ विस्तृत चर्चा की

नयागढ़। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को नयागढ़ जिले के कंटिलो स्थित ऐतिहासिक श्री नीलमाधव मंदिर का दौरा किया और मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री हरिचंदन ने कटक के सांसद भर्तृहरि महताब, खंडपड़ा विधायक एवं नयागढ़ जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष दुष्मंत कुमार स्वाईं, नयागढ़ की जिलाधिकारी मधुमिता रथ, संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ मंदिर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में प्राचीन आध्यात्मिक पीठ के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

हरिचंदन ने कहा कि नीलमाधव मंदिर को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विकास कार्यों से इस ऐतिहासिक मंदिर की धार्मिक एवं पर्यटन संबंधी पहचान को और मजबूत किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …