Home / Odisha / सुभद्रा योजना के लिए नया पंजीकरण 1 अप्रैल से होगा शुरू

सुभद्रा योजना के लिए नया पंजीकरण 1 अप्रैल से होगा शुरू

  •     2026-27 के लिए केवल नए आवेदकों से स्वीकार होंगे आवेदन

  •     हर लाभार्थी को मिलेगा 10,000 रुपये

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि सुभद्रा योजना के लिए नए आवेदनों की प्रक्रिया आगामी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस अवधि में केवल वे महिलाएं आवेदन कर सकेंगी, जिन्होंने पहले कभी इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है।

21 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा लाभ

उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार 21 से 60 वर्ष आयु की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 10,000 रुपये की वार्षिक सहायता दी जाएगी, जो दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।

पुराने आवेदकों के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार की पंजीकरण प्रक्रिया केवल नए आवेदकों के लिए है। पहले से आवेदन कर चुकी महिलाओं के आवेदन इस चरण में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कहां और कैसे होगा पंजीकरण

सुभद्रा योजना के लिए पंजीकरण सुभद्रा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), आम सेवा केंद्र (एएसके) का उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आवेदन प्रपत्र आंगनबाड़ी केंद्रों और सीडीपीओ कार्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध होंगे।

किसी भी पात्र महिला को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा : सरकार

अधिकारी वर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न हो। सुभद्रा योजना को महिलाओं कीआर्थिक सुरक्षा औरसशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसने राज्य में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …