-
लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 61 करोड़ की राशि ट्रांसफर
-
नई आवेदनों की संख्या 3.26 लाख पार
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना के तहत मार्च में लाभ से वंचित रह गई 1.23 लाख से अधिक महिलाओं को सोमवार को वित्तीय सहायता जारी कर दी।
उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने 1,23,849 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की है। इन लाभार्थियों के खातों में कुल 61 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई है।
गौरतलब है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की गई सहायता राशि से ये महिलाएं तकनीकी और सत्यापन संबंधी कारणों से वंचित रह गई थीं। बाद में पुनः सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब लंबित राशि जारी कर दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभी करीब एक लाख और लंबित आवेदनों का फील्ड वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वहीं, अब तक इस योजना के तहत 3.26 लाख से अधिक नए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
