नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल भुवनेश्वर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ओडिशा संगठन में …
Read More »31 अगस्त को मुख्यमंत्री की जन शिकायत सुनवाई रहेगी बंद
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री की साप्ताहिक ‘जन शिकायत सुनवाई’ आगामी सोमवार, 31 अगस्त को आयोजित नहीं होगी। मुख्यमंत्री के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में …
Read More »खनिज क्षेत्र में सुधारों को लेकर भाजपा का नवीन पटनायक पर हमला
कहा- ‘यह राजनीतिक पाखंड है’ भुवनेश्वर। ओडिशा भाजपा के प्रवक्ता अनिल विश्वाल ने खनिज क्षेत्र में हालिया सुधारों का …
Read More »नवीन ने भाजपा सांसदों से एएमडीआर संशोधन का विरोध करने को कहा
13 अगस्त को ‘काला दिवस’ बताया खनिज संसाधनों से जुड़े संशोधन का विरोध करने का आह्वान भुवनेश्वर। ओडिशा के …
Read More »अनुगोल जिले में स्क्रब टाइफस के चार मामले मिले
विमसार में स्क्रब टाइफस से संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत स्वास्थ्य विभाग ने …
Read More »कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक
पुलिस भवन में हुई बैठक में अपराध नियंत्रण संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति और पुलिस प्रशासन की …
Read More »नेपाल में बाढ़ से ओडिशा के 51 पर्यटक सुरक्षित निकाले गए
तमिलनाडु के 14 पर्यटकों ने भी मांगी मदद बरगढ़ के तीन सदस्यीय परिवार लापता भुवनेश्वर। नेपाल में …
Read More »पूर्व ओडिशा मंत्री के बेटे अजीत साहू गिरफ्तार
जमीन धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को जमीन दिलाने के नाम पर कथित …
Read More »नयागढ़ से मुख्यमंत्री ने जारी की सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त
1.03 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंची ₹5,163 करोड़ से अधिक की राशि नयागढ़ जिले के 2.33 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल 27 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाकर ओडिशा देश में पहले स्थान पर: मुख्यमंत्री जल्द स्थापित होगी नयागढ़ चीनी मिल, शुरू होगा बृत्तांग सिंचाई परियोजना का काम भुवनेश्वर, रक्षाबंधन के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नयागढ़ जिले के लाठीपड़ा में सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त वितरित की। इस अवसर पर राज्य के 1 करोड़ 3 लाख 26 हजार 162 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹5,163 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। इसमें नयागढ़ जिले के 2 लाख 33 हजार 585 लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक भाई अपनी बहन को उपहार देता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के शासन प्रमुख के रूप में रक्षाबंधन के अवसर पर सुभद्रा सहायता प्रदान करना उन्हें एक भाई का कर्तव्य निभाने जैसा अनुभव करा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभद्रा योजना केवल आर्थिक सहायता देने का अवसर नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक और राज्य की आधी आबादी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना ही सशक्तिकरण नहीं है, बल्कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर अपने जीवन से जुड़े फैसले स्वयं लेने का अधिकार देना वास्तविक सशक्तिकरण है। IIM संबलपुर और भारतीय स्टेट बैंक की सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 80 प्रतिशत महिलाएं सुभद्रा सहायता राशि का उपयोग केवल दैनिक जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा, व्यवसाय और विकास संबंधी गतिविधियों में कर रही हैं। वहीं, 87.19 प्रतिशत लाभार्थियों ने सुभद्रा योजना को बेहद उपयोगी बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बैंक खाते के बैलेंस और मासिक खर्च में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने नयागढ़ की रंजुबाला और सौदामिनी नंद, गंजाम की गौरी साहू, सुबर्णपुर की भारती जगदल और कोरापुट की आरती खोसला जैसी महिला उद्यमियों की सफलता को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गठित ‘वुमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से उन्हें व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, बाजार से जोड़ने की सुविधा और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से पहले ही 27 लाख ‘लखपति दीदी’ तैयार कर ओडिशा देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने महिला केंद्रित विभिन्न योजनाओं और राज्य बजट में महिलाओं के लिए ₹1,22,764 करोड़ के ऐतिहासिक प्रावधान का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के 17 सितंबर को होने वाले 76वें जन्मदिन के अवसर पर लोगों से दीप जलाकर उनके लिए आशीर्वाद की कामना करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि नयागढ़ जिले के 2 लाख 33 हजार 585 पात्र लाभार्थियों को पांचवीं किस्त के रूप में ₹116.80 करोड़ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने जिले के लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार के सहयोग से जल्द ही नयागढ़ चीनी मिल की स्थापना के साथ बृत्तांग सिंचाई परियोजना का काम भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने कहा कि सुभद्रा योजना ने राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में योजना के सफल क्रियान्वयन की सराहना की। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने कहा कि सुभद्रा महिलाओं के सपनों, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि योजना ने महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने और उद्यमी बनने के नए अवसर प्रदान किए हैं। पुरी के सांसद डॉ. संबित पात्र ने निर्धारित समय से पहले ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। कंधमाल के सांसद सुकांत पाणिग्राही ने कहा कि मातृशक्ति के जागरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केओंझर और गंजाम जिलों की सफल सुभद्रा लाभार्थियों तथा प्रशिक्षित लाभार्थियों से संवाद किया
Read More »केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने दी खुली चुनौती, राउरकेला में खुद को बदनाम करने की साजिश का लगाया आरोप
भुवनेश्वर , केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जुएल ओराम ने शुक्रवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में अपने …
Read More »
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
