-
स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत
-
नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को बताया ओडिशा पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक
भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हवाई अड्डे पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महालिंग ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि सम्मेलन के दौरान ओडिशा में लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपये के संभावित निवेश और 11,742 मेगावाट की अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने के लक्ष्य के साथ 18 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होना राज्य के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से आने वाले दिनों में ओडिशा के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मंत्री ने विश्वास जताया कि ये पहल विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। साथ ही, इससे ओडिशा के सतत विकास और आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
