Home / National / डॉ सुनील कुमार शर्मा को मिला पाठ साहित्य सम्मान 2026
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डॉ सुनील कुमार शर्मा को मिला पाठ साहित्य सम्मान 2026

बिलासपुर । साहित्यकार , इतिहासकार प्यारेलाल गुप्त जी की 136 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय होटल जीत कॉटिनेंटल के सभागार में पाठ सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता के कवि डॉ. सुनील कुमार शर्मा को प्यारेलाल गुप्त की स्मृति में पाठ साहित्य सम्मान एवं कवयित्री , संस्कृतिकर्मी निशा भोसले की स्मृति में डॉ. सत्यभामा अवस्थी को पाठ संस्कृतिकर्मी सम्मान दिया गया | यह सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. देवधर महंत, अध्यक्ष नंद कश्यप एवं डॉ. उर्मिला शुक्ल के हाथों प्रदान किया गया |
​इस अवसर पर लघु पत्रिकाओं की चुनौतियों पर पाठ के संपादक देवांशु ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “लघु पत्रिका का प्रकाशन, वर्तमान समय में किसी चुनौतिपूर्ण कार्य से कम नहीं | लघु पत्रिका का अर्थ मनुष्य का संघर्ष एवं उनकी समस्याओं का लेखा – जोखा होता है | लघु पत्रिकाएं समय की जरुरतों से संवाद करती है | स्वतंत्रता आन्दोलन के समय लोहिया , जय प्रकाश नारायण एवं महात्मा गाँधी जी ने हाथ से लिखे पर्चों का इस्तेमाल किया था| बाद में वही पर्चा लघु पत्रिका के रूप में सामने आया | ‘पाठ’ लघु पत्रिका बिलासपुर शहर से 20 वर्षों से प्रकाशित हो रही है जो देश के प्रायः सभी छोटे बड़े शहरों व गाँव तक वितरित होती है |
लघु पत्रिका की चुनौतियों पर डॉ. देवधर महंत एवं डॉ. उर्मिला शुक्ल ने भी अपने विचार रखे | कार्यक्रम में रवीन्द्रनाथ टैगोर के शान्तिनिकेतन पर अरुनाभो चक्रवर्ती एवं अपर्णा चक्रवर्ती ने बांग्ला में स्वरचित कविता का पाठ किया | इस अवसर पर सी.के खांडे कर्मचारी नेता एवं वरिष्ठ साहित्यकार व उद्घोषक हरीशचन्द्र वाद्यकार को भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में भोपाल से माया मिश्र एवं इंदौर से रश्मि मालवीय ने डॉ. सुनील कुमार शर्मा के साहित्य पर अपने विचार रखें | कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र मौर्य ने किया | कार्यक्रम में विजय कुमार गुप्त , रमेश सोनी , शिवांगी, प्रो. मुरली, कपूर वासनिक , शिप्रा पाल , सुप्रिया भारतीयन, रेबा दास , आभा पाल , मधुकर गोरख , सुनील चिपड़े , अभिषेक पाल के आलावा शहर के कई महत्वपूर्ण साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्धजन काफी संख्या में उपस्थित रहें |

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है

मैं विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ – श्री अमित …