Home / Uncategorized / पीके सिन्हा ने सीएमडी, एमसीएल का अतिरिक्त कार्य भार संभाला

पीके सिन्हा ने सीएमडी, एमसीएल का अतिरिक्त कार्य भार संभाला

संबलपुर. प्रभात कुमार सिन्हा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने आज महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का अतिरिक्त कार्य भार ग्रहण किया है. एनआईटी, रायपुर से बी टेक और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से एम टेक की उपाधी ग्रहण करने वाले सिन्‍हा को कोल इंडिया के विभिन्‍न खुली खदान और भूमिगत खदान की  37 से अधिक वर्षों का गहरा अनुभव है. उन्होंने कोल इण्डिया की विभिन्‍न अनुषंगी कंपनियों में विभिन्‍न पद व पदवी पर रह कर कई उल्‍लेखनीय कार्य किया है. एनसीएल में सीएमडी का कार्यभार ग्रहण करने के पहले सिन्हा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), बिलासपुर में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत थे.

Share this news

About desk

Check Also

पूर्वी भारत बना अब प्रगति का प्रवेश द्वार : मोदी

    ओडिशा को मिले 20 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव     राष्ट्रपति मुर्मू …