Home / Odisha / भारतीय जल प्रबंधन संस्थान ने पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया

भारतीय जल प्रबंधन संस्थान ने पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया

भुवनेश्वर। पुरी जिले के नीमापड़ा ब्लॉक के विलिग्राम ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में भारतीय जल प्रबंधन संस्थान (भाकृअनुप) ने पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभों, सुविधाओं और इससे जुड़ी विभिन्न जानकारियों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ के बारे में किसानों को जानकारी दी और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को जल संरक्षण, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल खेती के तरीकों के बारे में बताया।

इसमें ढैंचा की हरी खाद का उपयोग, जैविक कीटनाशकों को अपनाना तथा अन्य पर्यावरण हितैषी कृषि पद्धतियां जैसे जैविक एवं प्राकृतिक कृषि शामिल थीं। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों के 120 से अधिक किसानों, विलिग्राम ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ एचके दाश, डॉ ओपी वर्मा, डॉ प्रतिभा साहू, डॉ बीके सेठी और डॉ डी सेठी द्वारा किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …