Home / Odisha / ओडिशा में आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल

  •     संतोष बाला को डीजी जेल का अतिरिक्त प्रभार

  •     अमिताभ ठाकुर परिवहन आयुक्त बने रहेंगे

भुवनेश्वर। ओडिशा के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और ओडिशा पुलिस सेवा (ओपीएस) के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार नाथ, जो अब तक जेल एवं सुधार सेवा के महानिदेशक (डीजी) के पद पर कार्यरत थे, को गृह विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

वहीं, 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ संतोष बाला, जो भुवनेश्वर स्थित राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएसएल) की निदेशक हैं, को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) एवं निदेशक, सुधार सेवा का अतिरिक्त प्रभार जारी रखने की अनुमति दी गई है।

1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ओडिशा के परिवहन आयुक्त, कटक के पद पर बने रहेंगे। इसी बैच के एक अन्य अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसएपी) राजेश कुमार को गृह विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी जारी रखने की अनुमति दी गई है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटीं 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी सारा शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), विजिलेंस नियुक्त किया गया है।

2019 बैच के आईपीएस अधिकारी गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र, जो झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, को कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) नियुक्त किया गया है।

2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमृतपाल सिंह, जो नुआपड़ा के एसपी थे, को राज्य पुलिस मुख्यालय में एसपी नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली सिंह परमार, जो खुर्दा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर कार्यरत थीं, को झारसुगुड़ा का एसपी नियुक्त किया गया है।

ओडिशा पुलिस सेवा (ओपीएस) के अधिकारी तपन नारायण रथ, जो कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर कार्यरत थे, को नुआपड़ा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …