Home / Odisha / रेडक्रॉस फंड से 8.63 लाख रुपये गबन

रेडक्रॉस फंड से 8.63 लाख रुपये गबन

  •  आरोपी पूर्व राजस्व सहायक गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने गंजाम जिले के छत्रपुर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के पूर्व वरिष्ठ राजस्व सहायक (एसआरए) सदाशिव प्रधान को रेडक्रॉस फंड के 8.63 लाख रुपये कथित तौर पर गबन करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया।

प्रधान वर्तमान में गंजाम जिले के सुरदा तहसील कार्यालय में पदस्थापित हैं। आरोप है कि छत्रपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय के नजारत अनुभाग में कार्यरत रहने के दौरान दिसंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच उन्होंने सरकारी धनराशि के रूप में एकत्रित 8,63,200 रुपये का गबन किया।

ओडिशा विजिलेंस के अनुसार, नजारत अनुभाग में एकत्रित सरकारी धनराशि निर्धारित बैंक खाते में जमा नहीं किए जाने की शिकायत मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच और सत्यापन किया गया। जांच में सामने आया कि संबंधित अवधि के दौरान प्रधान को उपजिलाधिकारी कार्यालय के नजारत अनुभाग के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें सरकारी धनराशि और रेडक्रॉस फंड का संग्रह एवं रखरखाव भी शामिल था।

जांच के दौरान पता चला कि प्रधान ने आधिकारिक रसीद पुस्तिकाएं जारी कर रेडक्रॉस फंड के नाम पर 8,63,200 रुपये एकत्रित किए थे। हालांकि, इस राशि को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की छत्रपुर शाखा स्थित निर्धारित बैंक खाते में जमा करने के बजाय कथित तौर पर निजी इस्तेमाल के लिए गबन कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रधान को ब्रह्मपुर स्थित विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस की अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस मामले में ब्रह्मपुर विजिलेंस थाना में 31 अक्टूबर 2026 को केस संख्या 13 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(ए) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …