Home / Odisha / मोहन माझी का धर्म और भाषा से ऊपर उठकर एकजुटता का आह्वान

मोहन माझी का धर्म और भाषा से ऊपर उठकर एकजुटता का आह्वान

  •     राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सरदार पटेल को नमन

  •     बोले- राज्य में शांति और सुरक्षा से औद्योगिक विकास को मिली नई गति

  •     ओडिशा पुलिस के प्रयासों की सराहना

  •     ओएसएपी सातवीं बटालियन परिसर में आयोजित समारोह में नक्सलवाद और माओवादी हिंसा के खात्मे का दावा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राज्य को नक्सलवाद और माओवादी हिंसा से मुक्त घोषित किए जाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ठोस कदमों, ओडिशा पुलिस के निरंतर अभियान और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने में सफलता मिली है। कभी जिन इलाकों में दिन के उजाले में भी लोगों को आने-जाने में डर लगता था, वहां अब भय का वातावरण समाप्त हो चुका है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओएसएपी की सातवीं बटालियन के परेड मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और व्यावहारिक नेतृत्व ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत की नींव रखी।

मुख्यमंत्री ने ओडिशा पुलिस के जवानों और अधिकारियों के समर्पण, मेहनत तथा कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में केंद्र तथा राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को निर्णायक सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि राज्य के जिन क्षेत्रों में कभी नक्सली गतिविधियों के कारण भय और असुरक्षा का माहौल था, वहां अब शांति और सामान्य जनजीवन बहाल हुआ है। मुख्यमंत्री ने ओडिशा को पूर्ण रूप से नक्सलमुक्त बताते हुए पुलिस बल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …