Home / Odisha / कटक में नहाते समय कैनाल में एक छात्र बहा, दो बचाये गये

कटक में नहाते समय कैनाल में एक छात्र बहा, दो बचाये गये

कटक. जगतपुर में केंद्रापड़ा नहर में आज एक नाबालिग बह गया, जबकि उनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है. लापता नाबालिग की तलाश जारी थी. जानकारी के अनुसार, आज सुबह प्रणव चौधरी, शक्ति राउत और स्वरूप जेना नहर में नहा रहे थे. इस दौरान वे असंतुलित हो गया, जिससे पानी के बहाव की चपेट में आ गये. तीनों नाबालिग छात्र हैं. इस दौरान आप-पास के लोग किसी तरह प्रणव और शक्ति को बचाने में सफल रहे, लेकिन स्वरूप बह गया. इस घटना की सूचना पाते ही अग्निशमन सेवा और ओडीआरएफ़ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लापता नाबालिग की तलाश में जुट गये.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …