Home / Odisha / एमसीएल ने कोल इण्डिया की 46वां स्‍थापना दिवस मनाया

एमसीएल ने कोल इण्डिया की 46वां स्‍थापना दिवस मनाया

सम्‍बलपुर. कोविद-19 की नीति नियम को मानते हुए महानदी कोलफील्‍ड्स लिमिटेड ने 01 नवम्‍बर, 2020 को कोल इण्डिया का 46वां स्‍थापना दिवस बड़ी सादगी से मनाया. एमसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) ओपी सिंह  मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि एमसीएल के निदेशक (वित्‍त) केआर वासुदेवन, निदेशक (कार्मिक) केशव राव,  निदेशक (तकनीकी/योजना व परियोजना) बबन सिंह विशिष्‍ट अतिथि के रूप में पधारे थे. मुख्‍य अतिथि सिंह ने कोल इण्डिया दिवस की ध्‍वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके उपरान्‍त सभी अतिथियों एवं वरिष्‍ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोल इंडिया गीत का अभिवादन किया. मुख्‍य अतिथि ओपी सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बड़े ही गौरव का दिन है. अपने स्‍थापना के दिनों में कोल इण्डिया 75 मिलियन टन कोयला का उत्‍पादन करता था, जो कि आज 600 मिलियन टन कोयला का उत्‍पादन कर रहा है. आगामी 4 साल में यह एक बिलियन टन कोयला उत्‍पादन करने का लक्ष्‍य रखा है. कोल इण्डिया मुख्यालय, कोलकाता में आयोजित 46वें स्‍थापना दिवस समारोह में एमसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से उक्‍त समारोहों में शामिल हुए. एमसीएल ने 14वीं जेजी कुमारमंगलम व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में इंटरनेशनल ट्रेनर और स्टोरी टेलर डॉ अजीत वरवंडकर थे. इस सत्र में मुख्यालय और क्षेत्रों में कार्यकारी निदेशक, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कंपनी के कर्मचारियों उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …