Home / Uncategorized / पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्रकाश पासवान निलंबित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्रकाश पासवान निलंबित

भुवनेश्वर, पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और  अनुशासनहीन आचरण के आरोप में राउरकेला के प्रकाश पासवान के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

पार्टी के अनुशासन समिति के राज्य संयोजक सुदर्शन नायक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल के निर्देश पर प्रकाश पासवान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि पासवान के खिलाफ अनुशासनहीन आचरण और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण निलंबन का निर्णय लिया गया है।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और पार्टी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर नवीन पटनायक ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा तट स्थित …