Home / Odisha / मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

  •     80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण

भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं), भुवनेश्वर शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ के अंतर्गत डेरास डैम के समीप स्थित एक गाँव में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गाँव के 80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, चॉकलेट, जूस, बिस्किट एवं अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां बांटना तथा समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था।

सामग्री प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर आई मुस्कान ने उपस्थित सभी सदस्यों को भावुक एवं आनंदित कर दिया। मंच का मानना है कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियाँ साझा करना ही सच्ची सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

इस सेवा कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष युवा विनीत अग्रवाल, युवा भुवन जैन, युवा मोहित सुंदारका, युवा सिमरन अग्रवाल, युवा रुचि अग्रवाल, युवा कुणाल खोवाला एवं नन्हे सहभागी ध्रुविन अग्रवाल की सक्रिय उपस्थिति रही।

शाखा अध्यक्ष युवा विनीत अग्रवाल ने इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर शाखा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गिड़िपावली में भूस्खलन के मलबे से एक शव बरामद

    12 लोग अब भी लापता     20 फीट तक मिट्टी और पत्थरों …