Home / Odisha / गंजाम में 3 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गंजाम में 3 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  •     दूसरे चक्रवात मुरासु के असर को लेकर सरकार ने की घोषणा

  •     बाढ़ प्रबंधन और नुकसान के आकलन के लिए कृषि विभाग के 145 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

भुवनेश्वर। चक्रवात अर्णव से पड़े प्रभाव तथा दूसरे चक्रवात मुरासु से गंजाम जिले में संभावित भारी बारिश और असर से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को 3 नवंबर 2026 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस आदेश के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, डिग्री कॉलेज, तकनीकी संस्थान और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को अपने-अपने संस्थानों में निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करना होगा। प्रशासन ने यह कदम खराब मौसम की आशंका और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।

इसके साथ ही गंजाम जिले में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का समय पर आकलन करने और बहाली कार्यों में जिला प्रशासन की सहायता के लिए कृषि विभाग ने 145 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया है।

जानकारी के अनुसार, तैनात कर्मियों में 6 ब्लॉक कृषि अधिकारी एवं सहायक कृषि अधिकारी, 55 कृषि निरीक्षक, 30 ग्राम कृषि कार्यकर्ता (वीएडब्ल्यू), 35 उद्यान निरीक्षक और 19 उद्यान विस्तार कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बाढ़ से कृषि एवं बागवानी को हुए नुकसान की जानकारी जुटाने, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में सहयोग करने और प्रभावित किसानों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में योगदान देंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …