Home / Uncategorized / बढ़ते जलस्तर के कारण पंचलिंगेश्वर में स्पर्श दर्शन बंद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बढ़ते जलस्तर के कारण पंचलिंगेश्वर में स्पर्श दर्शन बंद

  •     श्रावण के दूसरे सोमवार पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

  •     सुरक्षा को देखते हुए ट्रस्ट बोर्ड ने गेट पर लगाया ताला

बालेश्वर। उत्तर ओडिशा के प्रसिद्ध शीवपीठ बाबा पंचलिंगेश्वर मंदिर में जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं के लिए पंचलिंग के दर्शन एवं स्पर्श पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ट्रस्ट बोर्ड ने मंदिर के संबंधित प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया है। अचानक दर्शन बंद होने से दूर-दराज से पहुंचे कई श्रद्धालुओं को निराश होकर लौटना पड़ा।

श्रावण मास का दूसरा सोमवार होने के कारण सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये अलग-अलग जलस्रोतों से पवित्र जल लेकर बाबा पंचलिंगेश्वर के जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। मध्यरात्रि 12 बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

बताया गया कि लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्र से आ रहे पानी के कारण चट्टानों के बीच स्थित पंचलिंग के ऊपर पानी का बहाव काफी तेज हो गया। इसके चलते वहां पहुंचना और शिवलिंग को स्पर्श करना श्रद्धालुओं के लिए जोखिम भरा हो गया है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

स्थिति को देखते हुए पंचलिंगेश्वर ट्रस्ट बोर्ड ने स्पर्श दर्शन को बंद करने का निर्णय लिया। ट्रस्ट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जलस्तर बढ़ने एवं पानी का बहाव तेज होने के कारण यह कदम पूरी तरह श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

श्रावण सोमवार के विशेष अवसर पर बाबा के दर्शन और जलाभिषेक की कामना लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रतिबंध के कारण मायूस होना पड़ा। स्थिति सामान्य होने और जलस्तर कम होने के बाद ही स्पर्श दर्शन को लेकर आगे का निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर नवीन पटनायक ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा तट स्थित …