-
कहा- देश में शांति, सद्भाव और विकास के माहौल को नकारात्मक नजरिए से देख रहा विपक्ष
-
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल किए जाने की घटना को शर्मनाक और निंदनीय बताया
भुवनेश्वर। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर उनकी आलोचना की है। ओराम ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल किए जाने की घटना को शर्मनाक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि देश में युवा, किसान और गरीब सहित समाज के विभिन्न वर्ग आगे बढ़ रहे हैं तथा देश में शांति और सद्भाव का वातावरण है, लेकिन विपक्ष विकास की तस्वीर को नकारात्मक नजरिए से देख रहा है।
ओराम ने कहा कि देश में शांति और सद्भाव कायम है। युवा, किसान और गरीब आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर देश की उपलब्धियों और विकास को नकारात्मक दृष्टिकोण से देखने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सामने आई, जहां मंच पर एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करता दिखाई दिया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
