Home / Odisha / नगर निगमों में घर-घर सर्वे की अवधि 15 दिन बढ़ी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नगर निगमों में घर-घर सर्वे की अवधि 15 दिन बढ़ी

  •  भुवनेश्वर व कटक में अब 22 नवंबर तक चलेगा अभियान

भुवनेश्वर। आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) और कटक नगर निगम (सीएमसी) क्षेत्रों में चल रहे घर-घर सर्वेक्षण की अवधि 15 दिन बढ़ा दी गई है। पहले यह सर्वेक्षण 7 नवंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 नवंबर तक कर दिया गया है।

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने 6 नवंबर को आदेश जारी किया है। दोनों नगर निगमों के अधिकारियों की ओर से अवधि बढ़ाने के अनुरोध पर विचार करने के बाद आयोग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

आयोग ने दोनों नगर निगमों के आयुक्तों को निर्देश दिया है कि विस्तारित समयसीमा के भीतर घर-घर सर्वेक्षण का कार्य पूरी सटीकता के साथ पूरा कराया जाए। इसके लिए नियमित निगरानी और प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सर्वेक्षण निर्धारित विस्तारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा होना चाहिए। इस कार्य में आगे किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए दोनों नगर निगमों को विशेष सतर्कता बरतने और समयबद्ध तरीके से सर्वेक्षण पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

रायगड़ा और नवरंगपुर में समयसीमा 14 नवंबर तक बढ़ी

चक्रवात ‘अर्णव’ और ‘मुरासु’ के प्रभाव तथा इसके बाद हुई भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने रायगड़ा और नवरंगपुर जिलों में जारी घर-घर सर्वे की समयसीमा सात दिन बढ़ाकर 14 नवंबर, 2026 तक कर दी है।

दोनों जिलों में चक्रवात के प्रभाव से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके बाद हुई भारी बारिश और खराब मौसम के कारण घर-घर सर्वे का कार्य भी बाधित हुआ है। ऐसे में निर्धारित समयसीमा के भीतर सर्वे पूरा करना कठिन हो गया था।

स्थिति को ध्यान में रखते हुए तथा सभी पात्र लाभार्थियों को सर्वे में सही और पूर्ण रूप से शामिल करना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले सर्वे कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर निर्धारित की गई थी।

आयोग ने दोनों जिलाधिकारियों को तेजी लाने को कहा

आयोग ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को सर्वे में लगे सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा कार्य में तेजी लाने को कहा है, ताकि संशोधित समयसीमा के भीतर सर्वे पूरा किया जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

बोरीगुमा में सरसों और तोरिया बीज वितरण एवं कृषि प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

  कोरापुट के किसान उद्यमी, प्रगतिशील और मेहनती हैं : कुलपति भुवनेश्वर। ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय …