Home / Odisha / भुवनेश्वर में धूमधाम से मनाया गया करणी माता पूजन एवं दीपावली बंधु मिलन समारोह

भुवनेश्वर में धूमधाम से मनाया गया करणी माता पूजन एवं दीपावली बंधु मिलन समारोह

  • सामूहिक प्रसाद सेवन कर लोगों ने लिया माता का आशीर्वाद

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर स्थित करणी माता मंदिर में देशनोक श्रीश्री करणी माता मंदिर की ओर से माता का पूजन एवं दीपावली बंधु मिलन समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह में बड़ी संख्या में माता के भक्तों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करणी माता के अनन्य भक्त प्रकाश भुरा एवं सुभाष पुरा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक समारोह में विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज में आपसी प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की कामना की।

दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित बंधु मिलन समारोह ने सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का भी संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्य मनसुख लाल सेठिया, अंजना भुरा, लालचंद मोहता, मेघराज कातेला, अनुज भुरा, सुनीता देवी कातेला, नवरतन बोथरा, भवानी सिंह, शशि सेठिया, नवरत्न बोथरा, महेंद्र चौधरी एवं दिलीप सिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेल-मिलाप और संगठन की भावना को भी मजबूत किया।

Share this news

About admin

Check Also

कार्तिक मास से नववर्ष तक ओडिशा में पुलिस का महा सुरक्षा अभियान

7 जिलों में 129 प्लाटून तैनात, अपराधियों से हुड़दंगियों तक पर कसेगा शिकंजा सेंट्रल रेंज …