Home / Odisha / डिजिटल तकनीक से प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की पहल

डिजिटल तकनीक से प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की पहल

  • राजस्व विभाग के अधिकारियों को सीएमजीआई के ऐप्लिकेशन पर दिया गया प्रशिक्षण

भुवनेश्वर,  सरकारी कामकाज में डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने, प्रशासनिक दक्षता विकसित करने और ई-गवर्नेंस व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग के अधीन सेंटर फॉर मॉडर्नाइजिंग गवर्नमेंट इनिशिएटिव (सीएमजीआई) द्वारा विकसित और संचालित विभिन्न सॉफ्टवेयर ऐप्लिकेशन की कार्यप्रणाली, व्यावहारिक उपयोग और सुविधाओं से अधिकारियों को परिचित कराना इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।

लोकसेवा भवन स्थित विभागीय सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग की विभिन्न शाखाओं के डेस्क ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर शामिल हुए। सीएमजीआई की प्रोजेक्ट असिस्टेंट देवस्मिता पटनायक और उनकी टीम ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम   की विभिन्न कार्यप्रणालियों, माई ऑफिस मॉड्यूल, बिल ब्राउजर, एचआरएमएस  डैशबोर्ड, स्टेट डैशबोर्ड, डिपार्टमेंट डैशबोर्ड और ऑपरेशनल पेमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OPMS) के उपयोग एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा सीएमजीआई द्वारा संचालित अन्य डिजिटल ऐप्लिकेशन की प्रमुख विशेषताओं और सुविधाओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल ऐप्लिकेशन के प्रभावी उपयोग, दैनिक प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाने तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा सरकारी सेवाओं का त्वरित एवं प्रभावी तरीके से वितरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। राजस्व विभाग ने आधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share this news

About desk

Check Also

बोरीगुमा में सरसों और तोरिया बीज वितरण एवं कृषि प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

  कोरापुट के किसान उद्यमी, प्रगतिशील और मेहनती हैं : कुलपति भुवनेश्वर। ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय …