Home / Odisha / भुवनेश्वर में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट प्रसाद समारोह
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट प्रसाद समारोह

  • मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बाया बाबा मठ, शहीद नगर में होगा आयोजन

  • श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील

भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर की ओर से गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट प्रसाद समारोह का आयोजन 10 नवंबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन शहीद नगर स्थित बाया बाबा मठ में सायं 6:30 बजे से शुरू होगा।

समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी तथा उन्हें अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मारवाड़ी युवा मंच ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में सेवा, समर्पण, कृतज्ञता और आपसी एकता की भावना को मजबूत करना है। मंच की ओर से समाजबंधुओं एवं सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार समारोह में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में सहभागी बनने और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

Share this news

About admin

Check Also

कार्तिक मास से नववर्ष तक ओडिशा में पुलिस का महा सुरक्षा अभियान

7 जिलों में 129 प्लाटून तैनात, अपराधियों से हुड़दंगियों तक पर कसेगा शिकंजा सेंट्रल रेंज …