Home / Odisha / युवा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें : स्वदेश सिंह

युवा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें : स्वदेश सिंह

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं ओडिशा प्रदेश प्रभारी डॉ. स्वदेश सिंह ने शुक्रवार को कालाहांडी जिला मुख्यालय भवानीपाटना के टाउन हाल में  युवाओं के साथ ‘यूथ फॉर डेमोक्रेसी’ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र संघ चुनावों में हाल ही में जीत हासिल करने वाले छात्र नेताओं सहित युवाओं के साथ लोकतांत्रिक भागीदारी, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की।
डॉ. स्वदेश सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कालाहांडी के युवाओं के साथ संवाद के दौरान युवा नेतृत्व को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इससे पहले डॉ. सिंह ने भाजपा की कालाहांडी जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी के कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने तन्वी पत्री को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री को यूथ …