Home / Odisha / ओडिशा सरकार ने दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर ‘नो गिफ्ट पॉलिसी’ दोहराई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर ‘नो गिफ्ट पॉलिसी’ दोहराई

  • सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों को उपहारों पर खर्च नहीं करने का निर्देश

भुवनेश्वर,  ओडिशा सरकार ने दीपावली सहित अन्य त्योहारों के दौरान ‘नो गिफ्ट पॉलिसी’ लागू रखने का निर्णय दोहराया है। इसके तहत सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को उपहार तथा इससे जुड़ी अन्य वस्तुओं पर सरकारी धन खर्च नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, आयुक्त-सह-सचिवों और सचिवों को पत्र जारी कर निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

वित्त विभाग के प्रधान सचिव संजीव कुमार मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ने चालू वर्ष में भी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा निर्धारित ‘नो गिफ्ट पॉलिसी’ को अपनाने का निर्णय लिया है।

इस नीति के तहत दीपावली और अन्य त्योहारों के अवसर पर कोई भी सरकारी विभाग या कार्यालय उपहार अथवा उससे संबंधित वस्तुओं की खरीद पर सार्वजनिक धन खर्च नहीं कर सकेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी ओडिशा सरकार ने इसी नीति को अपनाया था। इस संबंध में वित्त विभाग ने 17 अक्टूबर, 2025 को पत्र जारी किया था।

राज्य सरकार ने सभी विभागों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों को केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपहारों पर होने वाले अनावश्यक सरकारी खर्च को रोकना और सरकारी संस्थानों में वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देना है।

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने तन्वी पत्री को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री को यूथ …