-
बाढ़ प्रभावितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान
-
मुख्यमंत्री आवास पर किसी भी प्रकार का उपहार या पुष्पगुच्छ लेकर न आने की अपील
भुवनेश्वर। चक्रवात अर्णव के बाद आई बाढ़ से ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर दक्षिणी ओडिशा में उत्पन्न आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस वर्ष अपने सरकारी आवास पर दीपावली उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए सभी शुभचिंतकों और नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर किसी भी प्रकार का उपहार या पुष्पगुच्छ लेकर न आएं।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के प्रति संवेदनशीलता और एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सभी नागरिकों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस कठिन समय में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहना और उनकी मदद करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
