Home / Odisha / आम जनता के उत्साह, दीपावली को देखते हुए ‘मृत्तिका-2026’ प्रदर्शनी की अवधि 7 नवंबर तक बढ़ाई गई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आम जनता के उत्साह, दीपावली को देखते हुए ‘मृत्तिका-2026’ प्रदर्शनी की अवधि 7 नवंबर तक बढ़ाई गई

  • प्रदर्शनी में अब तक करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार

भुवनेश्वर। आम जनता के उत्साह, बढ़ती मांग और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए वार्षिक टेराकोटा प्रदर्शनी ‘मृत्तिका-2026’ की अवधि एक दिन बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रदर्शनी 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब यह 7 नवंबर तक जारी रहेगी।

स्थानीय प्रदर्शनी मैदान में 31 अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के सहकारिता, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत ने किया था।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार तक प्रदर्शनी में करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। टेराकोटा और कुम्हार शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक एवं कलात्मक वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

प्रदर्शनी में मिट्टी से निर्मित विभिन्न प्रकार की कलात्मक और उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध हैं। दीपावली के अवसर पर इन उत्पादों की मांग को देखते हुए प्रदर्शनी की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अवधि बढ़ाए जाने से आम लोगों को अपनी पसंद की मिट्टी से बनी वस्तुओं की खरीदारी के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा। साथ ही राज्य के मृत्तिका शिल्पकारों और कुम्हारों को अपनी कला एवं उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय पारंपरिक मृत्तिका शिल्प को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने तन्वी पत्री को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री को यूथ …