Home / Odisha / यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने तन्वी पत्री को दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

यूथ ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने तन्वी पत्री को दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री को यूथ ओलंपिक 2026 में महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित इस प्रतियोगिता में तन्वी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ओडिशा और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि तन्वी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और संघर्षशील भावना से राज्य और देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि तन्वी की सफलता राज्य के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह आने वाले वर्षों में भी इसी तरह देश और प्रदेश के लिए अनेक उपलब्धियां हासिल करती रहेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

सात हजार रुपये रिश्वत लेते बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा मिश्रा गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा …