Home / Odisha / जल्द सुलझेगा महानदी जल विवाद : विष्णुदेव साय

जल्द सुलझेगा महानदी जल विवाद : विष्णुदेव साय

  •  ओडिशा दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा-दोनों राज्यों ने केंद्रीय जल आयोग के फैसले को मानने पर जताई सहमति

भुवनेश्वर। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच नई दिल्ली में उच्चस्तरीय चर्चा हो चुकी है और विवाद के सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महानदी को लेकर अब दोनों राज्यों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकारों ने केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को अपनी सहमति से अवगत करा दिया है। दोनों राज्यों ने यह स्पष्ट किया है कि आयोग जो निर्णय करेगा, उसका पालन किया जाएगा।
महानदी जल विवाद में मुख्य रूप से गैर-मानसूनी मौसम में नदी के जल प्रवाह, ऊपरी हिस्से में बैराज निर्माण और दोनों राज्यों की जल जरूरतों को लेकर लंबे समय से मतभेद रहे हैं। अब दोनों राज्यों के बीच राजनीतिक संवाद और तकनीकी स्तर पर सहमति की प्रक्रिया आगे बढ़ने से समाधान की उम्मीद मजबूत हुई है।
साय ने कहा कि दोनों राज्यों और केंद्र में समान राजनीतिक नेतृत्व होने से आपसी बातचीत का वातावरण बेहतर हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित इस मुद्दे का समाधान जल्द सामने आएगा।
ओडिशा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों राज्यों के लोगों की शांति, समृद्धि और आपसी सहयोग की कामना की।
हालांकि अंतिम समाधान के लिए केंद्रीय जल आयोग की तकनीकी प्रक्रिया और संबंधित औपचारिकताओं का पूरा होना अभी बाकी है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने कंटामाल की बीडीओ सामी रेड्डी जयश्री को किया निलंबित

    संबलपुर में होगा मुख्यालय भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बौध जिले के कंटामाल की …