भुवनेश्वर: होटल मेफेयर सैंक्चुअरी में आयोजित ड्रीम होम एक्सपो-2026 में बैंक ऑफ बड़ौदा, भुवनेश्वर जोन ने भाग लिया। दो दिवसीय यह आयोजन 6 एवं 7 नवंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर एवं जोनल हेड श्री शरत कुमार पाणिग्रही, डीजीएम-बी.डी. श्री देवी प्रसाद महंती तथा डीजीएम एवं भुवनेश्वर रीजन के रीजनल हेड श्री सत्यरंजन महापात्र ने जोनल एवं क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
ड्रीम होम एक्सपो-2026 में बैंक ऑफ बड़ौदा एकमात्र बैंक है, जिसने भाग लिया है। ग्राहक आयोजन स्थल पर स्टॉल नंबर 17 पर जाकर बैंक की विभिन्न विशेष दिवाली होम लोन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैंक की होम लोन ब्याज दर 7.40 प्रतिशत से शुरू है।
इस अवसर पर श्री शरत कुमार पाणिग्रही, जनरल मैनेजर एवं जोनल हेड ने कहा कि बैंक ने भुवनेश्वर और कटक के आसपास प्रमुख बिल्डरों की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने होम लोन के मामलों में पांच दिनों के भीतर सेवा प्रदान करने अर्थात टर्नअराउंड टाइम (TAT) बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को और बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए गए हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
