भुवनेश्वर। संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सोशल मीडिया पर जारी शोक संदेश में प्रधान ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहे आरके सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद है।
उन्होंने इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विशेष रूप से भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। प्रधान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
