Home / Odisha / ओडिशा में जियो का दमदार प्रदर्शन

ओडिशा में जियो का दमदार प्रदर्शन

  •     सितंबर में 4.8 लाख से अधिक सक्रिय मोबाइल ग्राहक जुड़े

भुवनेश्वर। ओडिशा में रिलायंस जियो ने सितंबर 2026 में सबसे अधिक 4.8 लाख से ज्यादा सक्रिय मोबाइल ग्राहक जोड़कर अपनी बढ़त मजबूत की है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में राज्य में जियो ही एकमात्र प्रमुख ऑपरेटर रहा, जिसने सक्रिय ग्राहकों की संख्या बढ़ाई। इसके विपरीत, एयरटेल ने 1.06 लाख से अधिक, वोडाफोन आइडिया ने 8 हजार से अधिक और बीएसएनएल ने 9 हजार से ज्यादा सक्रिय ग्राहक गंवाए।

सितंबर में ओडिशा में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या दो लाख से अधिक बढ़कर 3.94 करोड़ के पार पहुंच गई। इस दौरान जियो ने 1.88 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल और बीएसएनएल के खाते में क्रमशः करीब 15 हजार और 12 हजार नए ग्राहक आए। वोडाफोन आइडिया के 7 हजार से अधिक ग्राहक कम हुए। राज्य में सक्रिय मोबाइल ग्राहकों के बीच जियो की बाजार हिस्सेदारी 53.8 प्रतिशत से अधिक है।

होम ब्रॉडबैंड क्षेत्र में भी जियो ने 12 हजार से अधिक नए जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही ओडिशा में उसके होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 8.33 लाख से अधिक हो गई है। इस क्षेत्र में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 59.4 प्रतिशत से ज्यादा है।

राष्ट्रीय स्तर पर सितंबर में जियो ने 27.12 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। मशीन-टू-मशीन कनेक्शन को छोड़कर देश के मूल मोबाइल ग्राहक आधार में करीब 22 लाख की वृद्धि हुई। इसमें जियो ने 19 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल के खाते में केवल दो लाख ग्राहक आए। इस तरह जियो का ग्राहक योगदान एयरटेल से लगभग दस गुना रहा।

देश में जियो के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 51.11 करोड़ पहुंच गई, जबकि एयरटेल के 49.42 करोड़ ग्राहक रहे। ट्राई के वीएलआर आधारित आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में जियो ने राष्ट्रीय स्तर पर 13 लाख सक्रिय ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने क्रमशः दो लाख और तीन लाख सक्रिय ग्राहक गंवाए।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कंधमाल में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन की मौत

नौ महीने के मासूम बेटे सहित दंपती की मलबे में दबकर गई जान कई ग्रामीणों …