-
छात्राओं से की बातचीत
भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने कंधमाल जिले के तुमुड़ीबंध स्थित जलेशपेटा शंकराचार्य संस्कृत कन्याश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर उनके पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
मंत्री ने इस आश्रम में आदिवासी बालिकाओं की शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक जागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आश्रम में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं।
जलेशपेटा आश्रम को वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की बलिदान भूमि और उनकी प्रारंभिक साधना के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां आदिवासी बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सांस्कृतिक चेतना, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री का यह दौरा आश्रम में अध्ययनरत छात्राओं की शैक्षणिक स्थिति और उनकी सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

