भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा तट स्थित डा एपीजे अबदुल कलाम द्वीप से लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में नवीन पटनायक ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा मिशन से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफल परीक्षण भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और देश की सामरिक सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
