Home / Odisha / प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दी बधाई

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि जब दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प का संगम होता है, तब पूरी दुनिया उसका संज्ञान लेती है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को सशक्त बनाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान, विश्वास और प्रशंसा अर्जित की है। यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रभाव का भी प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व समुदाय के बीच अपनी सशक्त पहचान को और अधिक मजबूत करेगा तथा वैश्विक सहयोग, विकास और कूटनीतिक संबंधों के नए आयाम स्थापित करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …