Home / BUSINESS / भारत और कनाडा के बीच एफटीए पर वार्ता का दूसरा दौर शुरू
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारत और कनाडा के बीच एफटीए पर वार्ता का दूसरा दौर शुरू

नई दिल्ली। भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत का दूसरा दौर शुरू किया है। यह वार्ता वस्तुओं, सेवाओं और नीतिगत क्षेत्रों में व्यापार पर केंद्रित है। दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।
अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि भारत और कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का दूसरा दौर शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। इस समझौते को आधिकारिक रूप से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है। दोनों देश के बीच हो रही इस बातचीत में वस्तुओं, सेवाओं तथा अन्य पारस्परिक रूप से सहमत नीतिगत क्षेत्रों में व्यापार पर चर्चा की जाएगी।
पहला दौर मार्च में हुआ था। यह दौर इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस महीने के अंत तक कनाडा का दौरा करेंगे, ताकि बातचीत को गति दी जा सके। ये वार्ता दोनों देशों के बीच रुकी हुई चर्चा की फिर से शुरुआत है। इससे पहले भी दोनों देशों ने इसी तरह की बातचीत की थी, लेकिन 2023 में कनाडा ने इसे रोक दिया था। अब उन्होंने बातचीत को बिल्कुल शुरू से फिर से शुरू करने का फ़ैसला लिया है, क्योंकि इन दो सालों में वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में काफ़ी कुछ बदल गया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने भरा रिटर्न, आखिरी तारीख 31 जुलाई

नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा करदाताओं ने …