Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने एम्स में विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने एम्स में विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी से की मुलाकात

  •  स्वास्थ्य की जानकारी ली, भगवान जगन्नाथ से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को भुवनेश्वर स्थित एम्स पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी से मुलाकात की। सुरमा पाढ़ी का एम्स भुवनेश्वर में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री माझी ने अस्पताल में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सुरमा पाढ़ी के जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की।
Share this news

About desk

Check Also

एमएमडीआर एक्ट के विरोध में हंगामा जारी

 तीसरे दिन भी नहीं चल सका ओडिशा विधानसभा का प्रथमार्ध भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा के मानसून …