Home / Odisha / संभावित भारी बारिश से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

संभावित भारी बारिश से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा

  •     निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने दिया जोर

भुवनेश्वर। संभावित भारी बारिश के दौरान राज्यवासियों को निर्बाध और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संभावित भारी बारिश को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, दवाओं एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता, एंबुलेंस व्यवस्था तथा अस्पतालों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होने देने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ महालिंग ने सभी जिलों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने देने के लिए अधिकारियों को सतर्क और समन्वित तरीके से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने भारी बारिश से प्रभावित संभावित क्षेत्रों में तत्काल आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संभावित भारी बारिश के मद्देनजर उन्होंने लोगों से भयभीत नहीं होने, सतर्क रहने तथा प्रशासन और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

जिलों और मेडिकल कॉलेजों की तैयारियों की समीक्षा

वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त-सह-सचिव अश्वती एस, जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ रवींद्र नाथ मिश्र, स्वास्थ्य सेवा निदेशक महेश मोहन पंडा, डीएमईटी डॉ दुर्गा माधव शतपथी सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन एवं प्राचार्य ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में संभावित मौसम की स्थिति के दौरान अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा सेवाओं, दवाओं, चिकित्सा सामग्री और आपातकालीन व्यवस्थाओं को पर्याप्त स्तर पर बनाए रखने तथा जिला स्तर पर विभागीय समन्वय को मजबूत रखने पर भी चर्चा की गई।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद का विधानसभा से लेकर लोअर पीएमजी तक प्रदर्शन

    पाठ्यपुस्तकों में हुईं गलतियों के खिलाफ जताया गुस्सा     मंत्री नित्यानंद गोंड …