Home / Odisha / माझी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

माझी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  •  ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच सहयोग, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा की और इसे दोनों राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बातचीत बताया।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उनके आवास पर स्वागत करना उनके लिए प्रसन्नता का अवसर रहा। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच सहयोग को और मजबूत करने तथा दोनों राज्यों के लोगों के विकास एवं कल्याण के साझा संकल्प को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।
क्षेत्रीय विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने पर जोर
वहीं, विष्णुदेव साय ने भी पोस्ट कर बताया कि उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि इस दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
साय ने कहा कि दोनों राज्यों का साझा संकल्प है कि आपसी सहयोग को नई गति देते हुए जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा जाए। दोनों मुख्यमंत्रियों की ओर से मुलाकात की जानकारी सार्वजनिक किए जाने से यह संकेत मिलता है कि पड़ोसी राज्यों के बीच विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर समन्वय को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने कंटामाल की बीडीओ सामी रेड्डी जयश्री को किया निलंबित

    संबलपुर में होगा मुख्यालय भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बौध जिले के कंटामाल की …