Home / Odisha / चक्रवात अर्णव हुआ कमजोर, ओडिशा में रेड-ऑरेंज अलर्ट
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात अर्णव हुआ कमजोर, ओडिशा में रेड-ऑरेंज अलर्ट

  •     छह जिलों में रेड, 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भुवनेश्वर। चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल के बाद लगातार कमजोर रहा है। दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी तेलंगाना के आसपास डिप्रेशन में बदल गया है और फिर स्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

चक्रवात कमजोर होने के बावजूद ओडिशा में भारी से अत्यंत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। आईएमडी ने छह जिलों में रेड अलर्ट और 20 जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी की है। गजपति, गंजाम और मालकानगिरि में भारी बारिश तथा स्थानीय बाढ़ की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को बरगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में ऑरेंज चेतावनी है, जबकि नुआपड़ा, बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, देवगढ़, केंदुझर, मयूरभंज और बालेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण निचले इलाकों और संवेदनशील नदी घाटियों की निगरानी कर रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

पीएम-किसान उत्सव दिवस पर जारी होगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

    ओडिशा के 35.39 लाख किसानों को मिलेंगे 707.85 करोड़ रुपये भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री किसान …