-
39 राज्यों और नेपाल के 800 जनजातीय खिलाड़ी जुटेंगे
-
कलिंग स्टेडियम में 31 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक होगा अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
भुवनेश्वर। जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भुवनेश्वर में अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित होगी। इसमें भारत के 39 राज्यों और नेपाल से लगभग 800 जनजातीय बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में करीब 200 प्रशिक्षक एवं आयोजक सहयोग करेंगे।
वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी संजय लाठ ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जनजातीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल के युवा खिलाड़ी एक मंच पर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, खिलाड़ियों का आगमन 29 दिसंबर 2026 को होगा। 30 दिसंबर को पंजीकरण एवं शोभायात्रा का अभ्यास किया जाएगा। 31 दिसंबर को उद्घाटन समारोह के साथ प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, जबकि 3 जनवरी 2027 को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उद्घाटन अथवा समापन समारोह में शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर ओडिशा के लगभग 10,000 जनजातीय भाई-बहनों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
इस खेल महोत्सव में तीरंदाजी, मैराथन और विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
तीरंदाजी: सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। मैराथन: बालकों के लिए 21 किलोमीटर और 42.195 किलोमीटर की दौड़ होगी, जबकि बालिकाओं के लिए 7 किलोमीटर और 14 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग: 100 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले, लंबी कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी।
जूनियर बालक वर्ग: 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 3000 मीटर दौड़, 4×400 मीटर रिले, लंबी कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जूनियर बालिका वर्ग: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले, लंबी कूद तथा गोला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी।
आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से जनजातीय युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विभिन्न राज्यों और नेपाल से आने वाले खिलाड़ियों के बीच आपसी सहयोग, एकता और खेल भावना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए गठित स्वागत समिति के सदस्यों का परिचय भी कराया गया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अतुल जोग, अखिल भारतीय सह-व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार तथा ओडिशा कल्याण आश्रम के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन जनजातीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री अतुल जोग, अखिल भारतीय सह-व्यवस्था प्रमुख श्री विजय कुमार जी तथा ओडिशा कल्याण आश्रम के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता जनजातीय युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों और नेपाल से आने वाले खिलाड़ियों के बीच आपसी सहयोग, एकता और खेल भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्वागत समिति-2026 की सूची
संजय लाठ, स्वागत समिति प्रेसिडेंट & वाइस प्रेसिडेंट (वीकेए)
खेल मंत्री सूर्यवंसी सूरज
शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड
सासंद अपराजिता षाड़ंगी
सांसद अनंत नायक
विधायक बाबू सिंह
अखिल भारतीय सभा-कुटुंबम प्रबोधन प्रमुख मनसुखल सेठिया
केडीएम सह संस्थापक बाम्बे निलेश भाई माली
भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गोयल
उत्कल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष
डॉ प्रबोध मोहंती
प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज संगठन के सचिव विनोद दाश
पद्मश्री डॉ दमयंती बेसरा
कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा
सिख प्रतिनिधि बॉर्डर ओडिशा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कलसी
भारत मसाला के प्रबंध निदेशक सुशांत कुमार पंडा
आईआईटी भुवनेश्वर के एसोसिएट प्रोफेसर
अक्षय कुमार रथ
उत्कल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर निरंजन साबर
लघु उद्योग भारती, ओडिशा के सचिव
प्रदीप कुमार नायक
एफसीएस तथा उत्कल बिल्डर के अध्यक्ष प्रकाश भुरा
पीजीएल ग्रुप के प्रबंध निदेशक कमल अग्रवाल
राउरकेला से उद्योगपति तथा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र अग्रवाल
भुवनेश्वर के उद्योगपति रंजीत बैद
तथा वीकेए ओडिशा के संरक्षक प्रकाश बेतला
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
