Home / Odisha / पीएम-किसान उत्सव दिवस पर जारी होगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

पीएम-किसान उत्सव दिवस पर जारी होगी पीएम-किसान की 24वीं किस्त

  •     ओडिशा के 35.39 लाख किसानों को मिलेंगे 707.85 करोड़ रुपये

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त कल, 30 अक्टूबर को पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जारी की जाएगी। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों के खातों में किस्त की राशि हस्तांतरित करेंगे।

ओडिशा में इस अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे भुवनेश्वर स्थित ओयूएटी कृषि शिक्षा सदन में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के 35,39,297 किसानों के खातों में कुल 707 करोड़ 85 लाख 94 हजार रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।

पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 24वीं किस्त जारी होने से ओडिशा के 35 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात अर्णव हुआ कमजोर, ओडिशा में रेड-ऑरेंज अलर्ट

    छह जिलों में रेड, 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भुवनेश्वर। चक्रवात अर्णव आंध्र …