Home / National / भीषण गर्मी में स्वच्छता कर्मियों के समर्थन को आगे आएं नागरिक : सीआर पाटिल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भीषण गर्मी में स्वच्छता कर्मियों के समर्थन को आगे आएं नागरिक : सीआर पाटिल

नई दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भीषण गर्मी और लू के बीच स्वच्छता कर्मियों के समर्थन में जनभागीदारी का आह्वान करते हुए नागरिकों से उनके प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग का भाव रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “पानी, छांव और सम्मान” जैसी छोटी-छोटी पहल भी स्वच्छता कर्मियों के लिए बड़ा सहारा बन सकती हैं।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद स्वच्छता कर्मी गांवों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। तेज धूप और कठिन परिस्थितियों में भी उनका समर्पण और सेवा भावना प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि आसपास कोई स्वच्छता कर्मी कार्य कर रहा हो तो उन्हें पीने का पानी उपलब्ध कराएं, कुछ समय छांव में विश्राम के लिए प्रेरित करें और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें।

पाटिल ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक कर्मी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से भी नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता सेवा देने वाले कर्मियों के लिए पानी, छांव और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मानवता, करुणा और संवेदनशीलता के साथ स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करके स्वच्छ, स्वस्थ और संवेदनशील भारत के निर्माण में सहभागी बना जा सकता है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …