Home / National / एलजेपी-आर के नेता हुलास पांडेय के पटना, दिल्ली और बेंगलुरु के ठिकानों पर ईडी का छापा

एलजेपी-आर के नेता हुलास पांडेय के पटना, दिल्ली और बेंगलुरु के ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हुलास पांडे के पटना, नई दिल्ली और बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। हुलास पांडे को एलजेपी-आर के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का करीबी माना जाता है।
सूत्रों ने बताया कि ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी ने सुबह पटना, नई दिल्ली और बेंगलुरु में हुलास पांडे के ठिकानों पर छापा मारा।जांच एजेंसी ने पटना में गोला रोड स्थित आवास के साथ-साथ दानापुर में भी उनके ठिकानों पर छापा मारा। ईडी की टीम ने नई दिल्‍ली और बेंगलुरु में भी हुलास पांडे के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी को हुलास पांडे की संपत्ति से जुड़ी कई नई जानकारियां मिली हैं।
उल्‍लेखनीय है कि एलजेपी-आर के नेता हुलास पांडेय बाहुबली और पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई हैं। सुनील पांडे ने पिछले दिनों ही भाजपा की सदस्यता ली है, जबकि सुनील पांडे के बेटे ने तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …