Home / Odisha / चक्रवात ‘मुरासु’ को लेकर कंधमाल में दो दिन स्कूल बंद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात ‘मुरासु’ को लेकर कंधमाल में दो दिन स्कूल बंद

  •     3 और 4 नवंबर को पहली से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई रहेगी स्थगित

  •     जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

  •     पहले से निर्धारित परीक्षाएं और संबंधित गतिविधियां रहेंगी जारी

  •     विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया निर्णय

कंधमाल। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए कंधमाल जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में दो दिनों की छुट्टी घोषित की है। जिला कलेक्टर एवं जिलाधिकारी की ओर से 2 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जिले में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 3 और 4 नवंबर को कक्षाएं बंद रहेंगी।

प्रशासन ने यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2)(वी) के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है। आदेश के तहत सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशों का पालन करना होगा।

पहले से निर्धारित परीक्षाएं रहेंगी जारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में नियमित कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन पहले से निर्धारित परीक्षाएं और उनसे संबंधित गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कल्याण अधिकारी को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घरों के अंदर सुरक्षित रखें और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों एवं जिला प्रशासन की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

Share this news

About desk

Check Also

ब्रह्मपुर में जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास तेज

    प्रतिदिन 72 एमएलडी पानी की आपूर्ति     46 टैंकर तैनात, जनिबिल्ली इंटेक …