Home / Odisha / तेरापंथ टास्क फोर्स की ‘शौर्य’ कार्यशाला आयोजित

तेरापंथ टास्क फोर्स की ‘शौर्य’ कार्यशाला आयोजित

भुवनेश्वर। तेरापंथ युवक परिषद, भुवनेश्वर द्वारा आईएमबी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में तेरापंथ टास्क फोर्स (टीटीएफ) – ‘शौर्य’ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रिंसिपल, फैकल्टी सदस्य एवं लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में टीटीएफ ट्रेनर जय चौरड़िया ने ब्लीडिंग कंट्रोल, बर्न्स, फ्रैक्चर, सीपीआर (सीपीआर) एवं स्ट्रेचर निर्माण जैसी जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी पीपीटी प्रस्तुति एवं व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से दी। प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी करवाया गया।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र बैद, मंत्री सौरव बेताला, संयोजक राहुल मुणोत, चंद्रप्रकाश भदानी एवं प्रमोद सेठिया उपस्थित रहे। अध्यक्ष जितेंद्र बैद ने संस्थान के प्रिंसिपल एवं डीन का सम्मान किया तथा संस्थान की ओर से ट्रेनर जय चौरड़िया का सम्मान किया गया।
कार्यशाला विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही। सभी ने ऐसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन परिषद मंत्री सौरव बेताला ने किया। परिषद ने संस्थान के प्रबंधन एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

चक्रवात ‘अर्णव’ और बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन को पहुंची केंद्रीय टीम

    8 सदस्यीय टीम 4 नवंबर तक करेगी प्रभावित जिलों का दौरा भुवनेश्वर। चक्रवात …