Home / National / खोरीबारी ग्राम पंचायत तीन सौ लोगों की स्क्रीनिंग

खोरीबारी ग्राम पंचायत तीन सौ लोगों की स्क्रीनिंग

खोरीबारी- खोरीबारी ग्राम पंचायत के प्रधान हीमाद्री सिन्हा के नेतृत्व में आज पंचायत क्षेत्र के गांवो में जा कर स्क्रीनिंग मशीन से लोगों का तापमान नाप कर पता किया गया कि कहीं कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से प्रभावित तो नहीं है. खोरीबारी पंचायत के प्रधान हीमाद्री सिन्हा ने कहा कि आज पंचायत के छिटहौदाभिट्टा और कुमरसिंहजोत में लगभग तीन सौ लोगों की स्क्रीनिंग कर तापमान नापा गया है .प्रधान हीमाद्री सिन्हा नें कहा की खास तौर पर उनलोगों की जांच की गयी जो की बाहर से काम करके घर लौटे है .उन्होने बताए की ये जांच फिर किया जाएगा ..इस दौरान पंचायत सदस्य राजेंद्र देवनाथ , राकेश सिंह उपस्थित थे .

Share this news

About desk

Check Also

विज्ञान भवन में 30-31 को जुटेगा विश्व हिंदी का महाकुंभ, पीएम मोदी बढ़ाएंगे शोभा

अटल जी के बहाने हिंदी, राष्ट्रवाद और सुशासन पर मंथन, 30-31 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान …