Home / National / प्रधानमंत्री शनिवार को मोरबी में 108 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री शनिवार को मोरबी में 108 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार, 16 अप्रैल को गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह 11 बजे मोरबी में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश भर में चारों दिशाओं में स्थापित की जा रही 4 मूर्तियों में से यह दूसरी प्रतिमा है। इसे पश्चिम में मोरबी में परम पूज्य बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित किया गया है। इस श्रृंखला की पहली प्रतिमा उत्तर में 2010 में शिमला में स्थापित की गई थी। दक्षिण में रामेश्वरम की प्रतिमा पर काम शुरू किया गया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …